NBCC share price आज फिर सुर्खियों में है क्योंकि सरकारी कंपनी NBCC (इंडिया) लिमिटेड को नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (NMRDA) से लगभग ₹2,966.10 करोड़ का एक बड़ा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर ‘नवीन नागपुर’ के डेवलपमेंट के पहले फेज के तहत दिया गया है और इसमें GST शामिल नहीं है।
NBCC Order Details
NBCC ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कंपनी के सामान्य बिजनेस दायरे में आता है और इसमें नए नागपुर क्षेत्र के डेवलपमेंट के लिए PMC सेवाएं देना शामिल है। कंपनी ने यह भी साफ कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट न तो किसी रेलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन में आता है और न ही प्रमोटर समूह का इस अथॉरिटी में कोई हित है।
ग्रेटर नोएडा प्रोजेक्ट
NBCC ने ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में अपने दो प्रमुख हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में कुल 609 रेसिडेंशियल यूनिट्स का ई-ऑक्शन पूरा किया है। इस डिजिटल बिक्री से कंपनी को ₹1,069.43 करोड़ का रेवेन्यू मिला है। यह न सिर्फ कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि NCR में तैयार और लगभग तैयार घरों की बढ़ती मांग भी दिखाता है।
कहां-कहां बिकीं यूनिट्स
NBCC ने बताया कि ई-ऑक्शन में बिकी यूनिट्स इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा थीं—
- Aspire Leisure Valley Package-2 (टावर 1 और 2)
- Aspire Centurian Park (टावर 10 और Iconic Tower की 36वीं मंजिल से ऊपर)
ये सभी यूनिट्स ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) के Sub-Package-1 का हिस्सा हैं, जहां अधूरे और रुके हुए प्रोजेक्ट्स को NBCC तेज़ी से पूरा कर रही है।
कंपनी को कुल बिक्री पर 1% मार्केटिंग फीस भी मिलेगी।
NBCC Share Price History
| अवधि | रिटर्न |
|---|---|
| 6 महीने | -2.54% |
| 1 साल | +25.92% |
| 2025 YTD | +21.58% |
| मार्केट कैप | ₹30,470 करोड़ |
NBCC share price बुधवार को BSE पर 1.70% गिरकर ₹113 पर बंद हुआ। हालांकि, 6 महीने का रिटर्न कमजोर रहा है, लेकिन 1 साल और YTD परफॉर्मेंस मजबूत बनी हुई है, जो निवेशकों की विश्वास बनाए रखता है।
NBCC Business Modal
NBCC मुख्य रूप से सरकारी और बड़े सार्वजनिक प्रोजेक्ट्स के लिए सेवाएं देता है। कंपनी के बिजनेस में शामिल हैं—
- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC)
- कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट
- रियल एस्टेट और री-डेवलपमेंट
- सरकारी भवनों, आवासीय परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी और सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण
निवेशकों के लिए संकेत
नए मिल रहे ऑर्डर्स और ई-ऑक्शन से मिली बड़ी बिक्री NBCC के भविष्य के रेवेन्यू और ऑर्डर बुक को मजबूत बना सकती है। हालांकि NBCC share price शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव दिखा रहा है, लेकिन कंपनी के प्रोजेक्ट्स और सरकारी सपोर्ट इसे लंबी अवधि में मजबूत स्थिति में रख सकते हैं।



