Biocon share price आज निवेशकों के रडार पर इसलिए है क्योंकि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Citi ने कंपनी को बड़ा झटका दिया है। Citi ने Biocon के रेटिंग को Buy से Sell कर दिया और टारगेट प्राइस भी ₹430 से घटाकर ₹360 कर दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा कीमतों से भी शेयर में लगभग 12% गिरावट की गुंजाइश बनी हुई है।
Biocon Share Price
Citi का कहना है कि Biocon का वैल्यूएशन अभी बहुत ऊंचा है। कंपनी का 1-year forward P/E अपने 5-year average से काफी ऊपर है। इसके साथ-साथ EV/EBITDA मल्टीपल भी औसत से कहीं अधिक है। बड़ी बात यह है कि Biocon Biologics और Syngene में हिस्सेदारी बेचने के बाद भी वैल्यूएशन ऊंचा ही बन रहा है।
बायोसिमिलर बिजनेस पर बढ़ता दबाव
ब्रोकरेज ने बायोसिमिलर्स बिजनेस का टारगेट 20x EBITDA से घटाकर 14x कर दिया है।
कारण है –
- बायोसिमिलर मार्केट में लगातार प्राइसिंग प्रेशर
- USFDA के नए नियम से बढ़ती प्रतिस्पर्धा
मार्जिन भी दवाब में हैं, जिसके चलते जेनेरिक्स बिजनेस का मल्टीपल भी 16x से घटाकर 14x किया गया है।
USFDA के नए नियम से बढ़ी चुनौत
अमेरिकी FDA ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें Phase-III हटाने जैसे बदलाव शामिल हैं। इससे बायोसिमिलर मार्केट में नई कंपनियों की एंट्री और तेज हो सकती है, जिससे Biocon की वैल्यूएशन पर दबाव बने रहने की संभावना है। Citi का अनुमान है कि FY27–FY28 के लिए Biocon का अनुमानित EBITDA स्ट्रीट अनुमान से 7%–10% तक कम हो सकता है।
प्राइसिंग दबाव से बिजनेस पर असर
Citi का मानना है कि अमेरिकी बाजार में बायोसिमिलर की कीमतें लगातार गिर रही हैं। इसका असर Biocon Biologics के मार्जिन पर साफ दिख रहा है।Ustekinumab जैसी बड़ी लॉन्च के बावजूद core pre-R&D EBITDA मार्जिन फ्लैट रहे हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि आगे भी प्राइसिंग प्रेशर कंपनी के लिए निगेटिव सरप्राइज ला सकता है।
Biocon Share Price History
| अवधि | रिटर्न |
|---|---|
| 1 महीना | +13% |
| 6 महीने | +19.96% |
| 1 साल | +25.30% |
| 5 साल | -2.42% |
| मार्केट कैप | ₹49,111 करोड़ |
Biocon share price बुधवार को 2.8% गिरकर ₹409.8 पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक ने मजबूत रिटर्न दिया है, लेकिन 5-साल के समय फ्रेम में परफॉर्मेंस कमजोर रहा है।
Biocon Business Modal
Biocon एक प्रमुख भारतीय बायोफार्मा कंपनी है जो तीन मुख्य बिजनेस सेगमेंट में काम करती है:
- बायोसिमिलर दवाएं
- जेनेरिक API (Active Pharmaceutical Ingredients)
- कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च सर्विसेज (Syngene के जरिए)
कंपनी कैंसर, डायबिटीज, इम्यूनोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों के लिए किफायती बायोलॉजिक दवाएं बनाती है।
इसकी रिसर्च यूनिट Syngene वैश्विक फार्मा कंपनियों के लिए R&D और मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है।
निवेशकों के लिए क्या संकेत
Citi के Double Downgrade के बाद बाजार में यह साफ संकेत है कि Biocon share price पर शॉर्ट-टर्म में प्रेशर रह सकता है। उच्च वैल्यूएशन, प्राइसिंग दबाव और USFDA के नए नियम कंपनी की ग्रोथ आउटलक को मध्यम अवधि में प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, बायोसिमिलर और रिसर्च सर्विसेज में कंपनी की ग्लोबल पहचान मजबूत बनी हुई है, लेकिन मार्जिन सुधार और प्राइसिंग स्टेबिलिटी ही आगे के ट्रेंड तय करेंगे।




