₹4000 तक जा सकता है यह Solar Energy स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदारी की सलाह, फोकस में रहेंगे शेयर…

Solar Energy: ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने रिन्युएबल एनर्जी कंपनी Waaree Energies share पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹4,000 तय किया है। यह मौजूदा बाजार भाव ₹3,361 से करीब 19% ऊपर है। रिपोर्ट के मुताबिक, वारी एनर्जीज़ भारत की सोलर मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की लीडर कंपनी है और देश की “ग्रीन एनर्जी रिवोल्यूशन” कहानी का सबसे मजबूत हिस्सा बनकर उभर रही है।

सोलर सेक्टर की सुपरस्टार कंपनी

Waaree Energies share भारत की सबसे बड़ी घरेलू सोलर कंपनी है। कंपनी की मौजूदा क्षमता 5.4 GW सेल और 16.1 GW मॉड्यूल की है, जबकि अमेरिका में इसका 2.6 GW का प्लांट भी संचालित हो रहा है। सेल सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी 21.6% और मॉड्यूल सेगमेंट में 13.3% है।कंपनी FY26 तक अपनी सेल क्षमता को 15.4 GW और मॉड्यूल क्षमता को 26.7 GW तक बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, 10 GW की इनगॉट-वेफर क्षमता पर भी काम जारी है।

EBITDA और मुनाफे में तेज़ ग्रोथ की उम्मीद

Motilal Oswal का अनुमान है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी का EBITDA 43% CAGR और PAT 40% CAGR की दर से बढ़ सकता है।
कंपनी अपने प्रमुख सेगमेंट्स जैसे EPC, BESS (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम), इनवर्टर और ग्रीन हाइड्रोजन में भी सक्रिय है। इन नए बिजनेस से FY28 तक कंपनी के कुल EBITDA का लगभग 15% योगदान आने की उम्मीद है।

भारत की सोलर एक्सपैंशन स्टोरी में मजबूत भूमिका

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, Waaree Energies share भारत की सोलर एक्सपैंशन थीम पर सबसे मजबूत प्ले है।देश की इंस्टॉल्ड सोलर कैपेसिटी FY26 की पहली तिमाही में 100 GW से बढ़कर FY28 तक 160 GW तक पहुंच सकती है। इसी अवधि में बड़े पैमाने पर यूटिलिटी प्रोजेक्ट्स के टेंडर और PM Kusum व सूर्यघर योजनाएं इस सेक्टर में डिमांड को और बढ़ाएंगी। Motilal Oswal का मानना है कि कंपनी का स्केल, स्पीड और वर्टिकल इंटीग्रेशन इसे प्रतिस्पर्धा में आगे रखता है।

वैल्यूएशन और निवेश आउटलुक

FY27 के लिए Waaree Energies share का वैल्यूएशन 13x EV/EBITDA पर आकर्षक माना गया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास लंबी अवधि की सस्टेनेबल ग्रोथ स्टोरी है। हालांकि FY28 के मार्जिन को लेकर कुछ चिंताएं हैं, लेकिन सेल स्टेबिलाइजेशन और नए बिजनेस से यह जोखिम संतुलित हो सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि कंपनी की वैल्यूएशन, कैपेसिटी एक्सपैंशन और सरकारी सपोर्ट इसे निवेशकों के लिए एक मजबूत Stocks to BUY अवसर बनाते हैं।

कंपनी के सामने चुनौतियां भी मौजूद

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घरेलू प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मार्जिन प्रेशर बन सकता है। साथ ही, अमेरिकी बाजार पर अत्यधिक निर्भरता नीति या टैरिफ बदलाव से जोखिम बढ़ा सकती है। यदि कंपनी की बैकवर्ड इंटीग्रेशन योजनाएं समय पर पूरी नहीं हुईं, तो मुनाफे पर असर पड़ सकता है। फिर भी, Motilal Oswal का मानना है कि Waaree Energies भारत की ग्रीन एनर्जी रिवोल्यूशन में सबसे भरोसेमंद लीडर है।

Leave a Comment